BSSC Office Attendent Bharti 2025: बिहार में सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा कार्यालय कर्मचारी (Office Attendent) के 3727 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अच्छी खबर यह भी है कि इस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। Bihar ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाकर 25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए बिहार सरकार के तमाम विभागों व मंत्रालयों में खाली पड़े पदों की पूर्ति की जाएगी। आइए इस लेख में BSSC ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 की कैटेगरी अनुसार रिक्तियों की संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया आवेदन समेत जानकारी प्राप्त करें।
इस लेख में
BSSC Office Attendent Bharti 2025: मुख्य जानकारी
आयोग का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
भर्ती का नाम | बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 |
पदों की संख्या | 3727 पद |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 अगस्त 2025 से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://bssc.bihar.gov.in/ |
BSSC Vacancy 2025: ऑफिस अटेंडेंट रिक्तियां Category wise
BSSC (Bihar Staff Selection Commission) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 निकाली गई है। इस भर्ती से बिहार सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों में खाली 3727 पदों की पूर्ति की जाएगी। श्रेणीवार (Category wise) पदों की संख्या की बात करें तो रिक्तियों में सामान्य कैटेगरी के कुल 1700 पद, ईडब्ल्यूएस 374, अति पिछड़ा वर्ग 702, पिछड़ा वर्ग 238, एससी 564, एसटी 47 पद और महिलाओं के लिए 1216 पद (35% आरक्षण) शामिल है। कुल पदों में सबसे ज्यादा 1138 पद, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से है। और सबसे कम 500 पद भवन निर्माण विभाग में है।
इसे भी पढ़ें- SSC Mismanagement Protest 2025: छात्रों का ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन क्यों बना सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर?
BSSC Office Attendent Bharti 2025: पात्रता मानदंड
- योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 37 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से होगी।
- राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी भारतीय नागरिक हो।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
बिहार ऑफिस अटेंडेंस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणीवार, आरक्षितवार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 540 रुपए शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग उम्मीदवार एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपए निर्धारित है। बिहार राज्य के अलावा अन्य राज्यों के सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 540 रुपए देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
BSSC Office Attendent Bharti 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव होगा, इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से अपना आवेदन कर सकेंगे:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की मुख्य पेज पर ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 Apply Link पर क्लिक करें।
- मांगे गए सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। और लॉगिन पासवर्ड सुरक्षित रखें।
- फिर लॉगिन पासवर्ड की मदद से आवेदन फॉर्म भरना है, जिसमें मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
- अंत में फाइनल सबमिट करके भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
Bihar ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन से 40 अंक, सामान्य गणित से 30 अंक, समान हिंदी से 30 अंक कुल मिलकर 100 अंकों का होगा। और प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। सही उत्तर के लिए 4 अंक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती होगी। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन कराकर नियुक्ति दी जाएगी।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती कितने पदों पर होगी?
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के जरिए कुल 3727 पदों की पूर्ति होगी।
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के आवेदन कब से शुरू होंगे?
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से ऑफिसियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर लिए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
क्या 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।