---Advertisement---

Bihar Police Answer Key Result 2025 Update: बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर की और रिजल्ट की अपडेट

By: Today Ujala

On: August 20, 2025

Follow Us:

Bihar Police Answer Key Result 2025 Update
---Advertisement---

Bihar Police Answer Key Result 2025 Update: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 दिए हुए उम्मीदवारों के लिए खास अपडेट है। परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की उत्तर कुंजी (Answer Key) 2025 और रिजल्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि प्रोविजनल आंसर की इसी हफ्ते जारी होने वाली है। आंसर की जारी होने पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलता है।

प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा एक साथ की जाएगी। केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के जरिए कुल 19,838 कांस्टेबल के पदों की पूर्ति की जानी है। आइए इस लेख में आंसर की और रिजल्ट 2025 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट और चेक करने का आसान तरीका जानते हैं।

Bihar Police Constable Bharti 2025: अवलोकन

भर्ती संगठन का नामकेंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC),बिहार
कुल पद19,838
लिखित परीक्षा तिथियाँजुलाई 16, 20, 23, 27, 30 और 3 अगस्त 2025
उत्तर कुंजी जारी होने की अपडेटअगस्त 2025
रिजल्ट जारी होने की अपडेटसितंबर 2025
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://csbc.bih.nic.in/
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज़ सत्यापन

Bihar Police Answer Key 2025 Update

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की (उत्तर कुंजी) इसी सप्ताह (14-18 अगस्त 2025 के बीच) जारी होने की लेटेस्ट अपडेट है। हालांकि ऑफिशियल अपडेट नहीं है, लेकिन पूरी संभावना जताई जा रही है। यह आंसर की PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध होगी। उसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। यदि आंसर की पर कोई आपत्ति होती है तो वो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड प्राप्त आपत्तियों को विषय विशेषज्ञ द्वारा जांच कराकर बिहार पुलिस कांस्टेबल की फाइनल आंसर की जारी करेगा।

इसे भी पढ़ें- BSSC Office Attendent Bharti 2025: बिहार में ऑफिस अटेंडेंट की निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Bihar Police Answer Key Result 2025 Update
Bihar Police Answer Key Result 2025 Update: बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर की और रिजल्ट की अपडेट

रिजल्ट कब तक आएगा? लेटेस्ट अपडेट

केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 16 जुलाई 20, 23, 27, 30 और 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया था। परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा दिए हुए अब सभी उम्मीदवारों को “Bihar Police Constable Result 2025” का इंतजार है। आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन विश्वसनीय स्रोतों से मिल रही जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस रिजल्ट सितंबर 2025 तक जारी होगा।

Bihar Police Answer Key Result 2025 चेक करने की प्रक्रिया

CSBC की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर की या रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे चेक करने की प्रक्रिया आसान है। आप ऐसे चेक कर सकेंगे:

  • आप अपने ब्राउजर में CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in खोलें।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर “Bihar Police Constable Answer Key 2025/ Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 या रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।

आगे की प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा का आंसर की जारी होने के बाद उस पर दर्ज आपत्ति की सुनवाई होगी। उसके बाद फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ CSBC आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें इस भर्ती के अगले चरण (शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण) के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफलता प्राप्त करेगा, उसका नाम फाइनल लिस्ट में जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025: ऐसे चेक करें आरआरबी NTPC का रिजल्ट

यह लेख Today Ujala की संपादकीय टीम द्वारा लिखा गया है, जो सरकारी योजनाओं, एजुकेशन, रिज़ल्ट, एडमिट कार्ड और ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष ध्यान देती है। हम आपके लिए विश्वसनीय और अपडेटेड जानकारी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment