Bihar Police Constable Cut Off 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और भविष्य की उम्मीदों के बीच, अब सवाल उठता है- “क्या अपडेट्स आए हैं?, रिजल्ट (Result) कब आएगा?” बिहार पुलिस विभाग हर साल बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों पर भर्ती आयोजित करता है। वर्ष 2025 में भी लाखों अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया है।
परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 क्या रहने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको अनुमानित कट ऑफ, रिज़ल्ट डेट, चयन प्रक्रिया, पिछले साल के आंकड़े समेत पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही पिछले साल की कट की भी जानकारी दे रहें हैं, आप इसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।
इस लेख में
- 1 Bihar Police Constable Bharti 2025: मुख्य जानकारी
- 2 Bihar Police Constable Cut Off 2025 क्या रहेगा अनुमान?
- 3 पिछले साल का कट ऑफ ट्रेंड (2024)
- 4 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- 5 Bihar Police Constable रिज़ल्ट 2025 कब आएगा?
- 6 Bihar Police Constable कट ऑफ चेक करने का तरीका
- 7 अगले चरण की तैयारी के टिप्स
- 8 निष्कर्ष
Bihar Police Constable Bharti 2025: मुख्य जानकारी
परीक्षा का नाम | बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 |
आयोजक संस्था | बिहार पुलिस सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) |
पद | कांस्टेबल (Constable) |
कुल पद | 19,838 |
परीक्षा तिथि | 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 |
अनुमानित कट ऑफ | Check Below |
रिज़ल्ट जारी होने की संभावना | सितम्बर/अक्टूबर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://csbc.bih.nic.in/ |
इसे भी पढ़ें- BSSC Office Attendent Bharti 2025: बिहार में ऑफिस अटेंडेंट की निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
Bihar Police Constable Cut Off 2025 क्या रहेगा अनुमान?
कट ऑफ मार्क्स हर साल कई कारकों पर निर्भर करती है:
- परीक्षा की कठिनाई स्तर
- कुल सीटों की संख्या
- उम्मीदवारों की संख्या
- आरक्षण श्रेणी (General/OBC/SC/ST)
- पिछले साल का कट ऑफ ट्रेंड
इस बार परीक्षा में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रही है। पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए, अनुमानित कट ऑफ इस प्रकार रह सकती है:
श्रेणी (Category) | अनुमानित कट ऑफ (100 में से) |
General (UR) | 75-80 Marks |
OBC | 70-75 Marks |
EWS | 72-77 Marks |
SC | 60-65 Marks |
ST | 55-60 Marks |
Female (UR) | 65-70 Marks |
नोट: यह केवल अनुमानित कट ऑफ है। वास्तविक कट ऑफ CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिज़ल्ट के साथ जारी होगी।
इसे भी पढ़ें- Bihar Police Answer Key Result 2025 Update: बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर की और रिजल्ट की अपडेट
पिछले साल का कट ऑफ ट्रेंड (2024)
- 2024 में सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ लगभग 78 अंक रही थी।
- OBC उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 73 अंक के आसपास थी।
- SC/ST उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 60-62 अंक तक थी।
- महिला उम्मीदवारों को लगभग 5-8 अंक की छूट मिली थी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन 3 मुख्य चरणों से होगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam): 100 अंकों का पेपर, वस्तुनिष्ठ प्रश्न।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT): लंबी कूद, दौड़, गोला फेंक आदि।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): सभी प्रमाण पत्र की जांच के बाद अंतिम चयन।
Bihar Police Constable रिज़ल्ट 2025 कब आएगा?
बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि नहीं बताई गई है। लेकिन विभिन्न स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 2025 सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध होगा।
Bihar Police Constable कट ऑफ चेक करने का तरीका
- CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Result: Bihar Police Constable Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें।
- अपने रोल नंबर को खोजें और नीचे दिए गए कट ऑफ को देखें।
अगले चरण की तैयारी के टिप्स
- फिटनेस पर ध्यान दें: PET/PMT के लिए रोजाना दौड़ और अभ्यास करें।
- दस्तावेज तैयार रखें: आधार, जाति प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि।
- मॉक टेस्ट दें: ताकि फाइनल सेलेक्शन में कोई गलती न हो।
निष्कर्ष
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। उम्मीदवारों को अपने PET/PMT की तैयारी समय से शुरू कर देनी चाहिए। कट ऑफ का अंदाजा आपको रिज़ल्ट आने तक एक दिशा देता है, लेकिन अंतिम निर्णय CSBC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल कट ऑफ से ही होगा।
नवीनतम अपडेट और नोटिफिकेशन के लिए CSBC की वेबसाइट व हमारे पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।