---Advertisement---

RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025: ऐसे चेक करें आरआरबी NTPC का रिजल्ट

By: Today Ujala

On: September 3, 2025

Follow Us:

RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025
---Advertisement---

RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित NTPC CBT 1 Graduate लेवल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की खबर है। लाखों उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब अपने RRB NTPC CBT 1 Result 2025 का बेसब्री से इंतजार है। यह परीक्षा 5 जून से 24 जून तक 3 पाली में आयोजित की गई थी। आरआरबी अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर लिया है।

यह रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जल्द ही जारी होगा। उम्मीदवार अपने जोन की RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार निर्धारित किए गए कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे ज्यादा मार्क्स प्राप्त करेंगे, उन्हें इस भर्ती के अगले चरण की CBT 2 में शामिल होना होगा।

RRB NTPC CBT 1 Graduate Exam 2025: संक्षिप्त जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC (Non Technical Popular Categories) के तहत Graduate Level कि भर्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। इस भर्ती में क्लर्क, ट्रेनों के टाइम टेबल प्रिपेयरर, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, गार्ड, कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे पदों पर कुल 8113 रिक्तियां भरी जाएंगी।

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नामRRB NTPC CBT 1 Graduate Exam 2025
कुल रिक्तियां8113 पद
CBT 1 परीक्षा तिथि5 जून से 24 जून 2025
रिजल्ट स्थितिजल्द जारी होने की संभावना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbapply.gov.in/

इसे भी पढ़ें- Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार की महिलाओं के लिए नई योजना, 10 हजार की पहली किस्त सितंबर से..

RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025 Latest Update

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ खास स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, RRB सितम्बर 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट का लिंक आज भी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो सकता है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर अपने जोन की RRB वेबसाइट का चयन कर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

कैसे चेक करें NTPC Graduate Result 2025?

RRB की वेबसाइट एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • रिजल्ट देखने के लिए पहले अपने RRB Zone की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उदाहरण: जैसे rrbcdg.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbpatna.gov.in, आदि।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें मांगे गए जरूरी क्रैडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर नीचे Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।

RRB NTPC CBT-1 Graduate Cut-Off 2025 (संभावित)

कट-ऑफ हर जोन के लिए अलग होती है और यह उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई और उपलब्ध पदों पर निर्भर करती है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर संभावित कट-ऑफ इस प्रकार हो सकती है:

कैटेगरीअनुमानित कट-ऑफ (प्रतिशत)
सामान्य (General)75 – 82%
ओबीसी (OBC)70 – 77%
एससी (SC)65 – 72%
एसटी (ST)60 – 68%

नोट: यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं, असली कट-ऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगी।

इसे भी पढ़ें- OPPO K13 Turbo Pro 5G: 7000mAh बैटरी और इनबिल्ट कूलिंग फैन के साथ आया OPPO का धाकड़ स्मार्टफोन!

RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट में क्या-क्या देखने को मिलेगा?

  • सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी
  • CBT 1 में प्राप्त अंक
  • कट ऑफ मार्क्स
  • क्वालीफाई/ नॉन क्वालीफाई स्टेटस
  • जोन का नाम आदि

RRB NTPC CBT 1 Graduate मेरिट लिस्ट 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड रिजल्ट के साथ- साथ RRB Merit List भी जारी करेगा। इस मेरिट लिस्ट में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जो CBT 1 में न्यूनतम कट ऑफ हासिल किया होगा। मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी होगी, जिसे उम्मीदवार सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 के लिए चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा मुख्य रूप से पद के अनुसार होगी और इसमें विषयवार प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT 2 पास करने के बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

RRB Official Website
RRB Chandigarh Official Website
RRB Ajmer Official Website
RRB Patna Official Website

निष्कर्ष –

RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025 का इंतजार कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद अहम है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक करें। अगर आप CBT 1 में सफल होते हैं, तो अगला कदम CBT 2 की तैयारी करना होगा।

रेलवे में नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता है और NTPC परीक्षा के जरिए यह सपना पूरा हो सकता है। इसलिए रिजल्ट आने के बाद हार ना माने, चाहे सफलता मिले या असफलता, अगली चुनौती के लिए तैयार रहें।

यह लेख Today Ujala की संपादकीय टीम द्वारा लिखा गया है, जो सरकारी योजनाओं, एजुकेशन, रिज़ल्ट, एडमिट कार्ड और ब्रेकिंग न्यूज़ पर विशेष ध्यान देती है। हम आपके लिए विश्वसनीय और अपडेटेड जानकारी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment