SBI Clerk Vacancy 2025 Apply: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के पदों पर बड़ी वैकेंसी निकाली है। जो युवा सरकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए बढ़िया मौका है। SBI के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर “SBI Clerk Bharti 2025″ का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 6589 क्लर्क के पदों की पूर्ति की जाएगी, जिसमें रेगुलर के 5180 पद और बैकलॉग के 1409 पद शामिल हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती की कैटेगरी वाइज वेकेंसी डीटेल्स नीचे लेख में देख सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तक निर्धारित की गई है। देश के कई राज्यों से आवेदन तेजी से किये जा रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे प्रत्येक अभ्यर्थी किसी भी राज्य से एक ही बार आवेदन कर सकता है। अगर आप भी एसबीआई क्लर्क की इस वैकेंसी 2025 में भाग लेना चाहते हैं तो योग्यता, आयु सीमा, ऑनलाइन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी यहां प्राप्त कर अपना आवेदन फॉर्म भर सकतें हैं।
इस लेख में
SBI Clerk Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
नोटिफिकेशन जारी | 05/08/2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 06/08/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26/08/2025 |
फॉर्म में सुधार, प्रिंट आउट, शुल्क भुगतान | 06/08/2025 To 26/08/2025 Till |
टियर-1 परीक्षा | September 2025 |
SBI Clerk Vacancy 2025 Apply Online
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक (SBI) की ओर क्लर्क पदों के लिए 5180 रेगुलर रिक्तियां निकाली गई है। इसके अलावा इसमें 1409 पद बैकलॉग के शामिल किए जाएंगे, जिससे कुल 6589 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी। रेगुलर वैकेंसी में बिहार राज्य के लिए 260, झारखंड के लिए 130, एमपी के लिए 100, छत्तीसगढ़ 220, राजस्थान 260, उत्तर प्रदेश 514, उत्तराखंड 127, गुजरात 220, दिल्ली 169, जम्मू कश्मीर 29, हिमाचल प्रदेश 68 और पंजाब के लिए 178 रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक लिए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके कर सकतें हैं।
इसे भी पढ़ें- BSSC Office Attendent Bharti 2025: बिहार में ऑफिस अटेंडेंट की निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
SBI Clerk Category wise Vacancy 2025
कैटेगरी | रिक्त पद |
अनारक्षित | 2255 |
ईडब्ल्यूएस | 508 |
ओबीसी | 1179 |
एससी | 788 |
एसटी | 450 |
बैकलॉग पद | 1409 |
कुल | 6589 |
एसबीआई क्लर्क वैकेंसी 2025 की पात्रता
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज/शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हो।
- आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को मानकर की जाएगी।
- राष्ट्रीयता: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
भर्ती की चयन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 किचन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन प्री परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें पास होने पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन मेंस परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेंस परीक्षा में पास होने पर उम्मीदवार का स्थानीय भाषा टेस्ट होगा। आवेदन के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किए रहोगे,उसी की लोकल लैंग्वेज में टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने के बाद एसबीआई बैंक में क्लर्क के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- HBSE Class 10th Compartment Result 2025: bseh.org.in पर रिजल्ट कैसे करें चेक?, यहां जानें
आवेदन शुल्क (Application Fees) कितना है?
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटिगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपए ऑनलाइन आवेदन शुल्क/परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क नि:शुल्क किया गया है।
SBI Clerk Vacancy 2025 Apply Online: आवेदन कैसे करें?
एसबीआई क्लर्क की इस भर्ती के लिए आप स्वयं ही आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SBI Clerk Application Form 2025 भरने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना है:
- पहले SBI के आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/sbijajul25/ पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध “Click Here for New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर समेत मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फार्म में मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर, समेत मुख्य दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित किए गए शुल्क (आपके लिए लागू हो तो) का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
SBI Clerk Bharti 2025 Exam Date: परीक्षा कब होगी?
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 की टियर-1 परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित होगी। और इसकी मेंस परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित होगी। इसकी प्री परीक्षा 1 घंटे की होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, रिजनिंग, संख्यात्मक योग्यता संबंधित ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रश्नों की संख्या 100 होगी इसके लिए 100 अंक भी निर्धारित होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। SBI Clerk की इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।